Wednesday, October 21st, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग में लंबित प्रमोशन पर तत्काल कार्यवाही शुरू करने आदेश

रायपुर
राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त संवर्गों में पदोत्रति की कार्यवाही विषयक के विषय में आदेश जारी किया है। जिसके चलते लंबे समय से रुके हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच प्रमोशन की उम्मीद फिर जाग गई है। विभागीय आदेश के मुताबिक जल्द ही प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित प्रमोशन की कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

शिक्षा विभाग ने डीपीआई, सभी संभाग के संयुक्त संचालक, एसईआरटी के डायरेक्टर, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव, राज्य साक्षरता मिशन के सचिव, सचिव, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड व पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक के साथ-साथ सभी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल पदान्नोति की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार के द्वारा जारी आदेश अनुसार उक्त परिप्रेक्ष्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिये गये अभिमत अनुसार माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक 91/2019 में पारित अंतरिम आदेश 08.01.2020 में दिये गये निदेर्शों एवं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त कार्यालयों में लंबित पदोन्नति की कार्यवाही किये जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी निर्देशित करें। न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश के पालन में की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन तत्काल विभाग को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

 

#स्कूल शिक्षा विभाग

Source : Agency

पाठको की राय